बिलासपुर, मार्च, 16/2025
सिंधु अमरनाथ आश्रम का तीन दिवसीय बृजरस संवाद एवं संत समागम कार्यक्रम… प्रसिद्ध कथावाचक चित्रलेखा देवी करेंगी संबोधन…
सिंधु अमरनाथ आश्रम झूलेलाल मंदिर द्वारा रविवार 16 मार्च से तीन दिवसीय ब्रज रस संवाद एवं संत समागम कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। जिसमें देश की प्रसिद्ध कथा वाचक चित्रलेखा देवी का प्रतिदिन संबोधन होगा। चकरभाठा के रहेंगी में आयोजित ब्रज रस संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार को चित्रलेखा देवी चकरभाटा सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर पहुंची। सद्गुरु साई लाल दास साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किया। 25वा गादीनशीन दिवस पर देश की प्रसिद्ध कथा वाचक देवी आयोजित बृजराज संवाद एवं संत समागम कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची चित्रलेखा देवी का सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर पहुंचने पर नगर पालिका परिषद बोदरी की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, पार्षद विजय वर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक, भावना आशीष खत्री, श्याम आर्य ,डिंपल दीपक जगवानी, संतोष चंद्राकर रवि खत्री कमल पमनानी तथा चक्रभाता के श्रद्धालु जनों ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर के द्वारा 16,17 एवं 18 मार्च को तीन दिवसीय ब्रज रस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रंहगी बिल्हा रेल फाटक के पास आयोजित रस संवाद कार्यक्रम में कल सुबह 9:00 बजे आरती एवं ध्वज वंदन , 10 बजे से हवन शुरू होगा। प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से कथावाचन शुरू होगा और प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से यहां भंडारा का आयोजन भी होगा। जिसमें हजारों के तादाद में श्रद्धालु शामिल होंगे। आज सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर में चित्रलेखा देवी ने सद्गुरु आआ आआ घ साइन लाल दास साहब से कई विषयों पर चर्चा की। आखिरी दिन 18 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से कन्या भोज होगा। प्रतिदिन रात 9:00 बजे से पूज्य बहुराणा साहब महा आरती के पश्चात संत महात्माओं का सत्संग प्रवचन होगा। बृज रस संवाद एवं संत समागम आज से चकरभाटा रहेंगी में
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
