पेंड्रा, अप्रैल, 02/2025
विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पेंड्रा दुर्गा मंदिर से धनपुर दुर्गा मंदिर तक निकाली गई पैदल ध्वज यात्रा…
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान मे पेंड्रा दुर्गा मंदिर से धनपुर दुर्गा मंदिर तक पैदल विशाल ध्वजा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे पेंड्रा एवम् पेंड्रा के ग्रामीण अंचल के लोग बड़ी मात्रा में शामिल हुए। भक्तो में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह यात्रा लगभग 14 किलोमीटर पैदल चलकर पूर्ण की गई। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सनातन संस्कृति की पुनरुत्थान अपनी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित कर भावी पीढ़ी तक पहुंचाना सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना ,समाज के हर वर्ग को एक जुट कर आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना,धर्म और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना ,अधिक से अधिक लोगो को सनातन धर्म के आदर्शो से जोड़ना। यात्रा का जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत कर भक्तो का उत्साह बढ़ाया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी कृष्णप्रपन्ना चार्य महराज,संत महानंद महराज, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, समीरा पैकरा ,राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, शिखा सिंह, अजय शुक्ला, प्रकाश साहू,सागर पटेल,रमेश बजाज,निशांत तिवारी, विमल मिश्रा,बृजेश सोनी,मोहिनिशंकर तिवारी,सरोज पवार,प्रिया त्रिवेदी, आकांक्षा साहू, विनय पांडे,शिवम साहू,भूपेंद्र चौधरी एवम् हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
