बिलासपुर // बिलासपुर में चल रहे टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की निगरानी एवं मूल्यांकन कार्य का 14 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल (जेएमएमटी) द्वारा जायजा लिया गया। टीम द्वारा जिला क्षय नियंत्रण केन्द्र, सिम्स चिकित्सालय, जन स्वास्थ्य सहयोग केन्द्र गनियारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीपत, निजी चिकित्सालय अपोलो हास्पिटल, लाईफ केयर हास्पिटल, देवरस हास्पिटल, निजी औषधि विक्रेता संस्थाओं का भ्रमण किया गया। टीम ने सिम्स चिकित्सालय में कार्य सुधार हेतु सुझाव दिये।
टीम के सदस्यों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मंथन सभाकक्ष में मुलाकात कर जिले में चल रहे कार्यक्रम का प्रतिवेदन दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा में उत्कृष्ट कार्य हेतु विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सुभ्रा गढ़ेवाल का सम्मान किया गया एवं निजी क्षेत्र स्वास्थ्य संस्थान में उत्कृष्ट सेवा/कार्य हेतु टीबीएचव्ही ए सरिता को नगद पुरस्कार प्रदाय किया गया। टीम के सदस्यो ने बिलासपुर जिले के निजी चिकित्सा संस्थानों में चल रहे टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की सराहना की और इसे मॉडल के रूप में अपनाते हुए सम्पूर्ण देश में इसे लागू कराने का प्रयास करने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
