कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लगाए जाने वाले लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग से सहयोग करने के लिए की अपील ,,
जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए सभी करें लॉकडाउन का पालन ,,
राजनांदगांव // कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले के व्यापारियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू विगत लॉकडाउन के दौरान जिले के सभी व्यापारियों ने सहयोग किया था। आगे भी निर्धारित तिथि 23 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे से सभी व्यापारी संयम बरतते हुए जिला प्रशासन एवं शासन को सहयोग प्रदान करें।
कोरोना संक्रमण की महामारी के संकट की इस घड़ी में हमें अपने जिले को सुरक्षित रखना है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए सभी नागरिकों का लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है। एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए सभी नागरिक नियमों का पालन करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित सभी प्रोटोकाल का पालन करें।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
