छत्तीसगढ़/ बेमेतरा / बेमेतरा में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बंदूक की नोक पर छह लूटरे एटीएम कैश वैन से एक करोड़ 64 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस (Bemetara police) से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से 12 किमी. दूर झाल व अतरिया गांव के बीच हुई है। कैश वैन लूटकर भाग रहे कार सवार बदमाशों पर ग्राम पड़कीडीह के लोगों ने पत्थर भी बरसाए पर लुटरे खाली सड़क देखकर फरार हो गए।

बेमेतरा टीआई राजेश मिश्रा लूट की पुष्टि करते करते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की संख्या छह है। पुलिस ने बताया कि बेमेतरा से नवागढ़ एसबीआई एटीएम (ATM in Bemetara) में पैसे डालने के लिए निकली कैश वैन निकली थी पर रास्ते में पंचर हो गई। इसी बीच पीछे से सफेद रंग की होंडासिटी कार में छह बदमाश पहुंचे। नकाबपोश बदमाशों ने टायर बदल रहे ड्राइवर और कैश वैन के अंदर बैठे गार्ड पर बंदूक तान दी। कैश वैन में बैठे एक और कर्मी से लॉकर खुलाकर नोटों से भरी पेटी कार में रखवा ली। मौके पर से फरार हो गए। कैश वैन लूटते हुए कुछ लोगों ने बदमाशों को देखकर शोर मचाया और गाड़ी पर पथराव भी किया पर लूटरे भागने में कामयाब हो गए।
बेमेतरा में एक करोड़ 64 लाख की बड़ी लूट, बंदूक की नोक पर ATM कैश वैन पर लुटेरों ने बोला धावा हरियाणवी बोल रहे थे लुटरे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार बंदूकधारी लुटरे हरियाणवी बोल रहे थे। वे एक दूसरे से वारदात के समय हरियाणवी में बातचीत कर रहे थे। इधर पुलिस ने लूट की वारदात के बाद जिले के सभी सीमाओं की घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी है। बेमेतरा के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव और कवर्धा में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
