रायपुर // बिलासपुर जिले के कोटा में चाटापारा एनिकट निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कराई जाएगी, इस बात की घोषणा आज विधानसभा में जल संसाधन मंत्री रविद्र चौबे ने की। आज विधानसभा में विधायक शैलेश पांडेय व डॉ. रेणु जोगी ने अनियमितता को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया।
बिलासपुर जिले में बेलगहना के पास चाटापारा एनिकट स्थित है। इस एनिकट में गड़बड़ी की शिकायत की जा रही थी। एक माह पूर्व बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडेय ने मंत्री रविद्र चौबे निर्देश पर एनिकट का निरीक्षण करने गए। प्रारंभिक तौर पर उन्होंने पाया कि एनिकट निर्माण में भारी गड़बड़ी की गई है। आज विधानसभा में कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू ने गरियाबंद जिले में जल संसाधन विभाग के द्वारा सवा 4 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों को पीस वर्क के जरिए कराए जाने का मामला उठाया था। जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने इस पर सदन को आश्वस्त किया कि पहले मामले का परीक्षण कराया जाएगा और सदस्य के आरोप सही पाए गए तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बड़े कार्य पीस वर्क से कराए जाने का कोई प्रावधान नहीं है, इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक देवव्रत सिंह ने प्रदेश के जलाशयों में मछली पालन के लिए मछुआ सहकारी समितियों को आवंटित किए जाने के लिए में गड़बड़ी के मामले को उठाया। विधायक दलेश्वर साहू, छन्नी साहू एवं अन्य सदस्यों ने भी इसी तरह के कई मामलों को उठाया। आसंदी से चरणदास महंत ने पूरे प्रदेश में इस तरह की गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए मंत्री को जांच कराने का निर्देश दिया ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
