शशि कोंन्हेर
बिलासपुर // स्मार्ट सिटी बिलासपुर में शनिवार की सुबह पूरे तामझाम के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह की कवायद शुरू की गई। 11 जनवरी से शुरू होकर आज 17 जनवरी तक चलने वाले इस सप्ताह में आम जनता और खासकर वाहन चालकों को सड़क पर चलने के नियमो और राहगीरों की सुरक्षा के लिए बने यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 11 जनवरी को सुबह शहर के अरपापार सरकंडा महामाया चौक में नगर सैनिकों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसमे महामाया चौक से एसईसीएल कालोनी वसंत विहार तक नागरिकों को हेलमेट की उपयोगिता के साथ ही यातायात सुरक्षा नियमो की जानकारी दी गई। सभी नगर सेनिको ने इस मौके पर एक आकर्षक रैली सी निकाली और लोगों से हेमलेट पहनकर ही वाहन चलाने का आग्रह किया। आज सुबह इस जनजागरण अभियान से शुरू हुए यातायात सप्ताह के समापन तक, पूरे सात दिन, यातायात विभाग द्वारा जनसहभागिता से अनेक ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिससे लोगो को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने की प्रेरणा मिले।
इसी तारतम्य में आज शनिवार की शाम को इस सप्ताह के औपचारिक उद्घाटन के लिए एक समारोह का आयोजन रखा गया है। पुलिस मैदान में शाम को 6 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
