सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पंचायत के माह अक्टूबर के वेतन के लिए 12 लाख 86 हजार 465 रूपये का आबंटन
बिलासपुर // राजीव गांधी शिक्षा मिशन सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत के माह अक्टूबर 2019 के वेतन भुगतान हेतु 12 लाख 86 हजार 465 रूपये आबंटित किया गया है।
जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा को 5 लाख 4 हजार 644 रूपये, जनपद पंचायत कोटा को 87 हजार 418 रूपये, जनपद पंचायत मरवाही को 2 लाख 13 हजार 221 रूपये, जनपद पंचायत मस्तूरी को 2 लाख 11 हजार 522 रूपये, जनपद पंचायत पेण्ड्रा को 1 लाख 16 हजार 16 रूपये तथा जनपद पंचायत तखतपुर को 1 लाख 53 हजार 644 रूपये आबंटित किया गया है।
ग्राम पंचायत सोम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थागित
बिलासपुर // जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 28 अक्टूबर 2019 को पूर्व माध्यमिक शाला सोम जनपद पंचायत मस्तूरी में आयोजित की गई थी। उक्त दिवस को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण यह शिविर स्थगित कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
