मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रह चुके शरद अरविंद बोबडे होंगे देश के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दी मंजूर, 18 को लेंगे शपथ..
दिल्ली // सुप्रीम कोर्ट के जज शरद अरविंद बोबडे देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे, वे वर्तमान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कुछ दिन पहले ही शरद अरविंद बोबडे के नाम की सिफारिश की थी। 25 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वे 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र के सदस्य बने।1988 में वरिष्ठ वकील का उन्हे दर्जा मिला। वर्ष 2000 में वे बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने।
18 नवंबर को राष्ट्रपति दिलाएंगे शपथ..
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके शरद अरविंद बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 तक रहेगा, वे 18 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में देश के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद उन्हें शपथ दिलायेंगे। आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने का फैसला शरद अरविंद बोबडे ने ही दिया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/10/2025केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट…
अपराध14/10/2025त्योहारी सीजन में बिलासपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 372 लीटर शराब जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए
छत्तीसगढ़14/10/2025सराफा उद्योग को नई नीति का तोहफा मिलेगा जल्द : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… कमल सोनी ने स्वर्णकला बोर्ड गठन की रखी मांग… मुख्यमंत्री बोले – लोकहित से जुड़ा विषय, जल्द बनेगी नीति…
Uncategorized14/10/2025बिलासपुर ब्रेकिंग : बस में व्यापारी से 90 लाख की उठाईगिरी… सोने-चांदी के जेवर लेकर लौट रहा था कारोबारी… झपकी लगते ही उड़ गए गहने…