400 मेगावाट सोलर पावर क्रय करने एनएचपीसी और विद्युत वितरण कंपनी के मध्य अनुबंध
25 वर्षों तक मिलेगी बिजली:प्रदेश हेतु बड़ी हितकारी
रायपुर // पावर हब ऑफ इंडिया और जीरो पावर कट स्टेट के नाम से देशभर में जाना जाने वाला राज्य छत्तीसगढ़ आगामी अनेक वर्षों तक बिजली के मामले में सरप्लस बना रहेगा। राज्य सरकार की भी सोच है कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर सहजता पूर्वक बिजली की आपूर्ति हो सके। इस सोच को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए आज 400 मेगावाट सोलर पावर खरीदने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन के मध्य अनुबंध का निष्पादन किया गया। कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में एक सादे कार्यक्रम में अनुबंध पत्र पर विद्युत वितरण कंपनी की ओर से मुख्य अभियंता मनोज खरे एवं एनएचपीसी के महाप्रबंधक एस पी राठौर ने हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सिंह ,सहायक अभियंता टी एन बंछोर तथा एनएचपीसी के सीनियर मैनेजर नरेश बंसल उपस्थित थे। इसअनुबंध निष्पादन से लगभग 25 वर्षों तक सोलर पावर की आपूर्ति छत्तीसगढ़ वितरण कंपनी को एनएचपीसी करेगी। छत्तीसगढ़ की आर्थिक सुदृढ़ता को बढ़ाने की दृष्टि से यह अनुबंध अत्यंत ही फायदेमंद सिद्ध होगा। करीब 2.62 रुपए प्रति यूनिट की दर से सोलर पावर की खरीदी की जाएगी।इस दर पर कम्पनी को दीर्घावधि तक मिलने वाली 400 मेगावाट सोलर बिजली प्रदेश के विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभकारी सोलर पावर की मांग देशभर में बढ़ रही है इसे दृष्टिगत रखते हुए कम्पनी ने कम दर पर बिजली पाने कारगर कदम उठाए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
