छत्तीसगढ़ के कटघोरा उपजेल में 90 से अधिक कैदीयों के कोरोना संक्रमित मिलने से एक तरफ जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है वही इस खबर के बाद से प्रदेश के जेलों से पैरोल पर छुटे करीब 500 कैदियों व उनके परिजनों के बीच हलचल मच गई है, अब परिजन अपनों को संक्रमण से बचाने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि पैरोल की अवधि को बढ़ाया जाए।
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा उपजेल में कोरोना का विस्फोट होने के बाद सेंट्रल जेल से पैरोल पर छुटे सजायाफ्ता कैदियों और उनके परिजनों के मन मे डर समा गया है। देश के अलग अलग राज्यों की सरकार ने कोरोना के मद्देनजर कैदियों की पैरोल की अवधि को बढ़ा दी है मगर राज्य में इसको लेकर कोई निर्णय नही लेने और अगले महीने कैदियों को जेल में बुलाए जाने से अब मामला तूल पकड़ रहा है। इधर सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक कैदियों की तादात को जहन में रखते हुए उनके परिजन राज्य सरकार और जिला प्रशासन से कोरोना की जकड़ से बचने अपनो के लिए पैरोल की अवधि बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं।
देश के कुछ राज्यों में सरकार ने कोरोना के मद्देनजर पैरोल पर बाहर आए कैदियों को और छूट दे दी है। उड़ीसा,मध्यप्रदेश, पंजाब-हरियाणा समेत और भी राज्य में सजायाफ्ता कैदियों के पैरोल की तिथि में इजाफा कर दिया है वही छतीसगढ़ राज्य में इस ओर कोई कदम उठता न देख पैरोल की आजादी मिलने के बाद सजायाफ्ता कैदियों और उनके परिजनों के बीच भूपेश सरकार और जिला प्रशासन की अनदेखी की आग सुलगी है। कैदियों के परिजनों का कहना है कि जेल एक सुधार घर है जहां कैदी अपने गुनाहों की सजा काटता है न कि महामारी के इस दौर में जेल के भीतर मरने को जाएगा। सेंट्रल जेल में वैसे भी क्षमता से अधिक कैदी है। कटघोरा उप जेल में एक साथ करीब 98 कैदियों के कोरोना की जद में आने के बाद सेंट्रल जेल के कैदी और उनके परिजनों को चिंता सताने लगी है। हालांकि पैरोल की अवधि बढ़ाने को लेकर सजायाफ्ता कैदियों के एक पक्ष ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है मगर उस मुद्दे में अब तक सुनवाई नहीं होने से मामला अधर में लटका हुआ है। प्रदेश की हाईपावर कमेटी के प्रस्ताव पर पिछले कुछ दिनों से कैदियों को पैरोल में छूट दिया गया था। इधर महामारी के बढ़ने से जान का खतरा भाप सजायाफ्ता कैदी जेल की चार दिवारियो में फिर से कैद होने के मूड में नही है।
कैसे होगा सोशल डिस्टेसिंग का पालन..
सेंट्रल जेल में क्षमता से दो गुना कैदियों की भरमार है। कोरोना को लेकर बनाई गई गाइडलाइन का पालन जेल के भीतर होने की कोई उम्मीद कैदी और उनके परिजनों को नजर नही आ रही है। नाम नही छापने की शर्त पर कैदियों ने बताया कि जेल के भीतर की हालत बेहद चिंताजनक है। एक कैदी दूसरे कैदी से मुंह जोड़ के सोता है। ऐसे में कैसे सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो पायेगा।
जैसा आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा.जेल अधीक्षक..
इस बारे में सेंट्रल जेल के अधीक्षक एस के मिश्रा ने बताया कि पैरोल की तिथि बढ़ाने को लेकर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।अभी कुछ कहना ठीक नही होगा जैसे ही कोई नया आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
