पत्नी ने पति को जिंदा जलाया और घर छोड़कर भागी ,पुलिस महिला की कर रही तलाश, झुलसे युवक का इलाज जारी …
धमतरी के नगरी थाना इलाके की घटना, घरेलू झगड़ा बना जानलेवा ,जिला अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में है घायल युवक …

धमतरी // जिले में एक महिला ने अपने पति को जिंदा जला दिया। घटना के बाद से महिला फरार है। यह वारदात जिले के नगरी इलाके में हुई थी। पुलिस अब आरोपी महिला को तलाशने में जुटी है। दूसरी तरफ इस घटना में बुरी तरह से झुलस चुके युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना नगरी थाना इलाके के वार्ड नंबर 5 की है।
महिला का नाम रेवती कश्यप है। रेवती ने अपने पति गौतम को जान से मारने की कोशिश में इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों के बीच आए दिन पैसों और अन्य पारिवारिक बातों पर झगड़ा हुआ करता था। शनिवार की देर रात महिला झगड़े से बेहद गुस्से में थी। उसने पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना में युवक 45 प्रतिशत झुलस गया। महिला घर से इसी दौरान भाग गई। युवक के चीखें सुनकर पड़ोस के लोग मदद करने आए और उसे अस्पताल ले जाया गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/12/2025स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
छत्तीसगढ़08/12/2025ब्रेकिंग: गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, फ्लैट–दुकान सस्ती,, जमीन रजिस्ट्री पर सीधी राहत
बिलासपुर06/12/2025इंडिगो फ्लाइट रद्द,,, यात्रियों की मदद को रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन… हावड़ा–सीएसएमटी के बीच आज से होगा संचालन..
Uncategorized04/12/2025बालको सेक्टर-6 में जी-9 आवासीय प्रोजेक्ट पर रोक: अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल, डीएफओ ने दिया निर्माण बंद करने का आदेश…
