प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा निगम मंडलों में नियुक्ति की सूची फाइनल ,,
सोमवार को सूची जारी होने की चर्चा ,,
हारे हुए प्रत्याशियों और विधायकों को निगम मंडलों में नियुक्ति की गुंजाइश कम ,,
बिलासपुर // भरोसेमंद सूत्रों से यहां मिल रही खबरों के मुताबिक निगम मंडलों के अध्यक्ष चेयरमैन पदों की सूची सोमवार को जारी की जा सकती है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि इन पदों पर मौजूदा विधायकों या हारे हुए नेताओं को नहीं बिठाया जाएगा। इससे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में पद पाने की उम्मीदें बढ़ गई है।
प्रदेश प्रभारी पुनिया ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और शीर्ष पार्टी नेताओं से निगम मंडलों के नामों पर चर्चा की। संभव है कि आज शाम तक सूची फाइनल कर ली गई हो। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इस बात से उत्साहित हैं कि अगर जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाती है तो उनका कद बढ़ जाएगा। इससे राजनीति के क्षेत्र में नई और ईमानदार परिपाटी की शुरुआत होगी। इधर पहली सूची भारी-भरकम नहीं होने की जानकारी भी मिल रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 10 से ज्यादा नामों की घोषणा नहीं की जाएगी।
कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाए हुए डेढ़ बरस पूरे होने को है ऐसे में केवल महत्वपूर्ण और चालू योजनाओं से जुड़े निगम मंडलों में सक्षम और योग्य को लिया जाएगा। पार्टी के प्रति समर्पित 10 वर्षों से ज्यादा समय से जुड़े कार्यकर्ता,नेता जिन्होंने पार्टी संगठन की गतिविधियों में भागीदारी दिखाई है और जनता के बीच अच्छी छवि के रूप में अपनी पहचान बनाई है,उन्हें निगम मंडल की बागडोर दी जा सकती है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का बिना शोर किए चुपचाप राजधानी पहुंचना इस बात की ओर संकेत करता है कि निगम मंडलों के पदों के लिए नेतागिरी चमकाने वालों को एप्रोच लगाने से पहले पार्टी अपने विवेक से निर्णय लें।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
