रिटायर्ड जज के पुत्र और उसके साथी पर लगा महिला (साथी की पत्नी) से मारपीट का आरोप…
महिला की रिपोर्ट पर उसके पति और रिटायर्ड जज के पुत्र के खिलाफ हुआ अपराध पंजीबद्ध…
बिलासपुर // ग्राम खैरा में निवास करने वाली महिला पूजा कश्यप ने बताया कि 15 दिन पहले से उसका पति काम करने बिलासपुर गया हुआ था। बीते 20 सितम्बर को जब वो अपने दोस्त के साथ वापस ग्राम खैरा आया। उस समय अपनी माँ के खेत से काम कर मंदिर के पास जैसे पहुंची। उसी समय मेरे पति अपने दोस्त राहुल की कार में आये।फिर राहुल और मेरे पति मुझसे गाली गलौच करने लगे और उसके बाद मेरे साथ मार पीट करने लगे। मुझे राहुल पाठक व मेरे पति अंकित कश्यप ने कहा बहुत उचक रही है तू आजकल। और फिर मारपीट करने लगे। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद में अन्य व्यक्ति (राहुल पाठक) द्वारा मार पीट करना दबंगई है। जैसे मानो उसे किसी बात का डर व चिंता ही ना हो। महिला के मुताबिक दोनों ही शराब के नशे में इस तरह धुत्त थे कि मारपीट देख बीच बचाव करने आये व्यकि को भी मार पीट कर उसे भी चोट पहुंचाई। महिला ने थाने में उपस्थित होकर अपने पति और उसके दोस्त राहुल पाठक की इस हरकत से छुब्ध होकर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर न्याय की मांग की है। मारपीट की इस घटना में महिला व बीच बचाव में आये व्यक्ति को चोट आई है। फिलहाल सीपत थाना प्रभारी ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
प्रशासन18/04/2026महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
