वनक्षेत्र में सीड बॉल छिड़काव/ बुआई वनमहोत्सव का आयोजन… स्कूली बच्चों व् वनकर्मियों ने किया वृक्षारोपण…
बिलासपुर, जुलाई, 12/2022

सोमवार 11 जुलाई को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन क्षेत्र में सीड बॉल छिड़काव/ बुआई महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिलासपुर वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिलासपुर वनपरिक्षेत्र के बेलतरा सर्किल में वनमहोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही लिमहा हाई स्कूल के बच्चों के द्वारा वनकर्मचारीयों के साथ वृक्षारोपण कार्य भी किया गया ।

सीड बॉल में आम,जामुन कटहल,करंज,नीम, इमली,कैथ, हर्रा,बहेड़ा ,आदि प्रजाति के बीज डालकर सीड बॉल को वन क्षेत्र के जमीन में हल्की खुदाई कर बुआई किया गया जिससे बीज अंकुरित होकर धीरे- धीरे पौधा बनकर कुछ समय मे वृक्ष का रूप ले लेगा जिससे हरियाली होगी। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आम जनता से अपील किया गया कि जब भी आप आम ,जामुन,कटहल,करंज,अमरूद या अन्य प्रजाति के बीज जब आप लोगो को मिले तो उसे नाली,सड़क,पर यु ही नही फेके बल्कि उन सभी बीज को वन क्षेत्र में या खाली भूमि में छिड़काव करें ताकि प्रकृति हरा भरा हो और हरियाली रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/05/2026बंगाल की जीत पर बिलासपुर झूमा,, सराफा एसोसिएशन ने बांटी झालमुड़ी,, विजय उत्सव के साथ जनसेवा भी वाटर कूलर लगाकर दी राहत…
अपराध03/05/2026रंजिश में युवक पर कैंची से जानलेवा वार,, क्रिकेट टीम में सलेक्शन बनी वजह…
बिलासपुर03/05/2026अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा शर्बत वितरण एवं देहदान-नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न…
अपराध03/05/2026बढ़ते क्राइम ने छीनी शहर की शांति,, न्यायधानी में हत्या की खौफनाक वारदात,, भाई को बचाने पहुँचे युवक की चापड़ से मर्डर,, 5 हिरासत में …
