बिलासपुर // बिलासपुर सांसद अरुण साव जनादेश और संसद के फैसले का अपमान कर रहे हैं ,उन्होंने सांसद निधि को खर्च करने का अधिकार पार्टी को दिया है जो कि पूरी तरह गलत से है ये जनता का अपमान है जनता ने सांसद को चुना है ना कि पार्टी को सांसद निधि को आमजन से जुड़े विकास कार्यो के लिए खर्च करना चाहिए ना कि पार्टी हित मे ये बात कही है शैलेश पांडेय ने
भाजपा सांसद अरुण साव ने अपनी सांसद निधि को बांटने का अधिकार पार्टी को दिया है. बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने सांसद के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए इसे जनता के साथ अन्याय बताया है, विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि सांसद और विधायक निधि राशि का उपयोग जनता और क्षेत्र के विकास के लिए दी जाता है. यह पार्टी को देने के लिए नहीं होता है.इस फंड का उपयोग जनता के विकास के लिए होता है इसका उपयोग पार्टी हित के लिए नही किया जा सकता।

विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहना है कि सांसद साव जनादेश का अपमान कर रहे हैं । जनता ने सांसद को चुना है ना कि पार्टी या संगठन को,सांसद को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। सांसद निधि जनता के समस्याओं को दूर करने के लिए होता है,सांसद निधि की राशि पार्टी या संगठन को देने के लिए नहीं ।जनता ने सासंद को चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया है |
ऐसे में सांसद का यह फैसला जनता का आपमान करने वाला हैं । सांसद निधि की राशि का उपयोग सांसद पार्टी के विकास के लिए करना चाह रहे हैं ना कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का ऐसा लगता है उन्हें आम जनता के समस्याओं से कोई मतलब नही।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
