स्कूल की जमीन में बेजा कब्ज़ा, मुंगेली कलेक्टर को नोटिस ,,
बिलासपुर // मुंगेली जिला के शासकीय हाई स्कूल की जमीन में बेजा कब्जा व भवन निर्माण धीमी गति से चलने को लेकर पेश जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने कलेक्टर मुंगेली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । मुंगेली जिला के ग्राम हरदी कैकतार में 9 एकड़ जमीन शासकीय हाई स्कूल भवन और खेल मैदान शामिल कुछ हिस्सा में स्कूल के नए भवन का भी निर्माण किया जा रहा है।
बतादें की स्कूल के लगभग 3 एकड़ जमीन में ग्रामीण कब्जा कर लिए हैं । इस लिए खेल मैदान छोटा हो गया है । शिकायत के बावजूद बेजा कब्जा नहीं हटाने पर इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। पिछली सुनवाई में कलेक्टर निर्माणाधीन भवन के निर्माण में तेजी लाने व बेजा कब्जा हटाने अंडरटेकिंग दिया था । मामले की आज चीफ जस्टिस की डीबी में पुनः सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कलेक्टर द्वारा अंडरटेकिंग दिए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है । इस पर कोर्ट ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर 10 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
