कार्रवाई में गड़बड़ी, एसपी व सिविल लाइन टीआई को जवाब देने के निर्देश ,,
बिलासपुर (कमलेश शर्मा) // हाईकोर्ट ने बिलासपुर एसपी व सिविल लाइन थाना प्रभारी को एक सप्ताह में शपथपत्र के माध्यम से जवाब देने का आदेश दिया है। सिविल लाइन पुलिस पर कमजोर धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
याचिकाकर्ता अब्दुल कयूम ने कहा है कि तालापारा खान बाड़ी के पास कुछ लोग आए दिन हंगामा और उनके घर पत्थर फेकते थे। मना करने पर उन्होंने 16 जून को उसे, उसकी पत्नी और बच्चे को पीटा। कयूम को इससे गम्भीर चोटें आईं। सिविल लाइन थाने जाने पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। दूसरे दिन एसपी से शिकायत की तो उनके निर्देश पर एफआईआर हुई पर कमजोर और जमानती धाराएं लगाकर आरोपियों को बचाया गया, जबकि डॉक्टरी रिपोर्ट के अनुसार कयूम को गम्भीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उस पर प्राणघातक हमला किया था। उधर आरोपी फिर धमकी और घर पर पत्थरबाजी कर रहें हैं, अतः उन पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
बिलासपुर07/06/2026पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्वीकृति से सराफा कारोबार को नई दिशा,, संघ ने लखनलाल देवांगन का जताया आभार,, महा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद राजेश वर्मा (सोनी)…
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
