देश के आगामी बजट को लेकर वित्त मंत्री ने ली बडी बैठक … देश भर के प्रतिनिधि हुए शामिल… प्रदेश से शामिल हुए अमर अग्रवाल ,सौरभ सिंह ,सीए अमित चिमनानी… वित्त मंत्री के साथ आगामी बजट को लेकर छतीसगढ़ के लिए की गई कई मांगे… वित्त मंत्री ने आगामी बजट को लेकर ली बड़ी बैठक घंटो लोगो को सुना ,खुद नोट किये सुझाव…
बिलासपुर, जनवरी, 16/2022
देश के आगामी केंद्रीय बजट को लेकर वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के नेतृत्व एक बड़ी वर्चुअल बैठक की जिसमे देश के हर राज्य के भाजपा के प्रतिनिधियों को जोड़ा गया।वित्त मंत्री 4 घण्टे चली बैठक में खुद सुझावों को नोट किया। छतीसगढ़ से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,विधायक सौरभ सिंह व सीए अमित चिमनानी जुड़े।
सौरभ सिंह व सीए अमित चिमनानी ने संयुक्त बयान में बताया कि आगामी बजट मे छतीसगढ़ राज्य के लोगो के लिए भी प्रावधान हो इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से विस्तार में चर्चा हुई जिसमे रूप से रायपुर को इंटरनेशनल कंनेक्टिविटी देने, बिलासपुर एयरपोर्ट की मांग,रायपुर में एयर कार्गो हब, राज्य में आर्मी बेस,रेल लाइन का विस्तार, समय सीमा में नए ओवर ब्रिज का निर्माण, दुरुस्त इलाको में पोस्ट ऑफिस व एटीएम सेंटर्स, दुरुस्त इलाको में बैंकिंग सुविधाओ का विस्तार,राज्य के लिए मेडिकल कॉलेज,भारत माला एक्सप्रेस हाइवे का विस्तार ,श्रमिको के लिए नया ईएसआईसी अस्पताल ,फसल बीमा योजना में कीटो से हुए नुकसान को जोड़ना,केंद्रीय जनजाति विश्व विद्यालय का कैंपस व अन्य कई सुझाव दिए गए।

भाजपा नेताओं ने अपने सुझाव में कई टैक्स प्रपोजल रखने के साथ राज्यो के लिए ऋण लेने के बाद उस राशि के उपयोग हेतु नियम जोड़ने की बात कही ताकि राज्य ऋण की राशि का उपयोग केवल करंट एक्सपेंडिचर न होकर कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी अनिवार्य रूप से हो ताकि राज्य की आय में बढ़ोतरी के साथ राज्य में निवेश व रोजगार की संभावनाएं बढ़े व राज्यो की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
प्रदेश के चैम्बर ऑफ कॉमर्स ,प्रोफेशनल्स व बुद्धिजीवियों से लिये गए सुझावों को भी मेल के माध्यम से वित्त मंत्री के पास भेजा गया है। इस महत्पूर्ण बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के अलावा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजंत पांडा व आर्थिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल शामिल रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/11/2026MSP बढ़ा, किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से पूछा- किसानों को फायदा कहां मिला ?
मनोरंजन21/11/20263000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक
बिलासपुर21/11/2026छत्तीसगढ़ स्कूल का 13 दिसंबर को मनेगा अमृत महोत्सव, 1200 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल.. 75वीं वर्षगांठ पर भूतपूर्व शिक्षकों का होगा सम्मान, पुराने सहपाठियों से मिलकर ताजा करेंगे स्कूल के दिनों की यादें..
बिलासपुर20/11/2026स्नेह, समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का भव्य संगम बना विधायक सुशांत शुक्ला का दीपावली स्नेह मिलन समारोह
