प्रति,
श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी,
बिल्हा, जिला बिलासपुर, छग ।
विषय : शासन की अनुमति बगैर अवैध प्लाटिंग कर अवैध रूप से विभिन्न टुकड़ों में विक्रय करने पर ख़रीदी-बिक्री व नामांतरण पर रोक लगाने की कार्यवाही हेतु।
महोदय,
शासनहित / जनहित में लेख हैं कि बिल्हा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नं.1 बोदरी के मन. 1 के त्रिवेणी डेंटल कालेज के बाजू में खसरा नं. 432, 433, 435, 436, 437, 442, 443, 444, 445, 446,447, 448, 449, 450, 451, 452, 453, जो कि प्लाटिंग कर छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त कर बेचा जा रहा है। कालोनाइजर द्वारा लोकलुभावन सुविधाएं बता कर कैनोपी लगा मार्केटिंग कर प्लाट की बिक्री की जा रही है।
उक्त भूमि में रेरा नियमों के तहत 5 हजार वर्गफीट से अधिक होने के बावजूद रेरा से पंजीयन व विक्रेता के द्वारा कॉलोनाइजर एक्ट के तहत नगर एवं ग्राम निवेश से भी अनुमति नही ली गयी है। यह कि उपरोक्त विवरण अनुसार अवैध प्लॉटिंग का मामला आपके संज्ञान में लाया गया है। अतः इस अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्यवाही करते हुए ख़रीदी-बिक्री व नामांतरण पर रोक लगाई जाए।
धन्यवाद
दिनांक : आवेदक
नाम : लोकेश वाघमारे
बिलासपुर , छग.
मो. : 9630399980
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
