• Thu. Sep 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पात्रता निर्धारित होते तक इंक्रीमेंट रिकवरी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक ,,

पात्रता निर्धारित होते तक इंक्रीमेंट रिकवरी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक ,,

बिलासपुर // इंक्रीमेंट देने के बाद उक्त आदेश वापस लेकर वेतन वृद्धि की रकम वसूली के आदेश पर हाइकोर्ट ने रोक लगाई है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता हेडमास्टर को निर्देशित किया है कि वे सम्बंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेजों सहित पात्रता आवेदन प्रस्तुत करें, मामला निराकृत होते तक तक उनसे शासन रिकवरी नहीं कर सकेगा।

बलौदाबाजार के प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर धनेश कुमार वर्मा ने नौकरी पाने के पहले ही डीएड किया था। इस आधार पर राज्य शासन ने उनको दो वेतनवृद्धि दी थी। इसी बीच मार्च 2020 में शासन ने आदेश जारी कर दिया कि शिक्षक पद के लिए बीएड, डीएड निर्धारित योग्यता है, इसके लिए अलग से इंक्रीमेंट देने की जरूरत नहीं है। इस आधार पर किए गए इंक्रीमेंट पर रोक लगाते हुए पूर्व में किए गए इंक्रीमेंट की रकम भी सम्बंधित शिक्षकों से वसूली के आदेश कर दिए। इसके खिलाफ़ धनेश कुमार ने वकील आरके केशरवानी के माध्यम से याचिका दायर कर कहा कि इसके पूर्व बीएड डीएड प्रशिक्षित लगभग 400 शिक्षकों ने इंक्रीमेंट न मिलने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनको इंक्रीमेंट देने का आदेश किया था। शासन सुप्रीम कोर्ट गया तो वहां भी यह आदेश बरकरार रखा गया। आदेश के बाद भी इंक्रीमेंट रोकना और उसकी रिकवरी गलत है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिकवरी पर रोक लगाते हुए पात्रता सम्बन्धी आवश्यक दस्तावेज ब्लॉक शिक्षाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश याचिकाकर्ता को दिए हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed