राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात ।।
रायपुर // राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गुरुवार को राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल और आज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने आर.पी. मण्डल को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं सुनील कुजूर को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने सुनील कुजूर एवं आर.पी. मण्डल को स्मृति चिन्ह भेंट की। राज्यपाल को नये मुख्य सचिव श्री मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा भी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/07/2025कांग्रेस के जवान, किसान और संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे… भाजपा सरकार को घेरने बनाई रणनीति…
Uncategorized03/07/2025वृक्ष महोत्सव : दीया छत्तीसगढ़ का सकारात्मक प्रयास… पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने किया पौधारोपण…
बिलासपुर03/07/2025बिलासपुर में BNI BELIEVERS द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 6 जुलाई को…
Uncategorized30/06/2025कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानों में दी दबिश… गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर थमाया नोटिस…