रात को एसपी करेंगे गस्त,आईजी का फरमान :एसपी खुद मातहतों के संग निकले शुरू हुई चेकिंग,हुई करवाई…
मुंगेली, बिलासपुर, 25/2022
मुंगेली में रात 11 बजे अचानक शुरू हुई चेकिंग, चौक चौराहे पर पुलिस खंगालने लगी लोगों के गाडियां और सामान, एसपी भी खुद मातहतों के संग निकले । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी का निर्देश है की पुलिस हर कोने में तैनात दिखे। आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी जिलों के एसपी को अपने क्षेत्र में समय समय पर सघन चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। शनिवार को मुंगेली एसपी चंद्रमोहन सिंह नीचे के स्टाफ को निर्देश देने के बाद उसका पालन सुनिश्चित करने स्वयं चेकिंग के लिए निकले। एएसपी प्रतिभा तिवारी, सीएसपी, टीआई अपने क्षेत्र पर हर चप्पे चप्पे पर निगरानी रख रहे थे। एसपी सहित समस्त थाना व चौकी प्रभारी अपनी गाड़ी से खुद शहर के चौक चौराहों में घूमते नजर आए।

चार पहिया वाहनों से लेकर दो पहिया वाहनों में सफर कर रहे हर व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी गई। सबके गाड़ी की पूरी छानबीन की गई। अचानक शनिवार की रात शुरू हुई चेकिंग से लोग पहले डर गए। लोग अंदेशा जता रहे थे की शहर में कोई बड़ी वारदात हुई है। नशे में ड्राइव कर रहे लोगों की खैर नहीं रही, उन्हें थाने में ले जाया गया। देर रात अनावश्यक तफरी कर रहे युवकों को फटकार लगाई गई।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
