• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सोशल मीडिया में रील (वीडियो) बनाने के शौक ने ले ली एक युवक की जान…

सोशल मीडिया में रील (वीडियो) बनाने के शौक ने ले ली एक युवक की जान…

बिलासपुर, मार्च, 17/2023

पिछले कुछ सालों से युवाओं में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक में रील वीडियो बनाने का क्रेज काफी बढ़ गया है। अधिक से अधिक लाइक और फालोवर बढ़ाने के चक्कर मे युवक युवतियां खतरनाक जगहों में वीडियो बनाते है जो बहुत ही रिस्की होता है लेकिन युवाओं का ये शौक इस कदर हावी है कि वो अपनी जान की भी परवाह नही करते और ऐसे खरकनाक जगहों में वीडियो बनाते है इस शौक ने आज एक युवक की जान ले ली।

मामला बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र का है जहां इंस्टाग्राम में रील वीडियो बनाते वक़्त बिल्डिंग की छत से युवक की गिर कर मौत हो गयी है ये घटना शाम के वक़्त की है। मृतक आशुतोष गंधर्व ग्राम सरखो जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।

साइंस कॉलेज परीसर की बिल्डिंग के छत पर अपने दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम में रील बना रहा था इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर गया गिरने से युवक के सिर पर चोट आई थी चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। सरकंडा पुंलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed