अब आबकारी विभाग पर ईडी ने टेढ़ी की नजर… 35 अफसरों कर्मचारियों को समंस… सुपरवाइजर व् सेल्समेन के भी फोन बंद… विभाग में मचा हड़कंप…
रायपुर, अप्रैल, 13/2023
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 27 जिलों में आबकारी विभाग के 35 अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिला अधिकारियों को समंस जारी किया है। शराब दुकानों में पदस्थ सुपरवाइजर और सेल्समेन भी इनकी चपेट में आ गए है। ईडी की टीम इनसे भी पूछताछ कर रही है। बुधवार को 3 जिलो के आबकारी अधिकारी और मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर को भी बुलाया गया था। उनसे लंबी पूछताछ कर देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।
जानकारी दे दे की 2 दर्जन से ज्यादा शराब कारोबारी और अफसरों से ईडी ने पहले ही पूछताछ कर चुकी है। शराब कारोबार से जुड़े 3 कारोबारियों ने हाइकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है। उन्होंने दबाव और मारपीट कर कोरे कागज में साइन कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की निगरानी की मांग की है इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। इस पर अब 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। ईडी के जारी समंस से हड़कंप मचा हुआ है। जनकारी मिली है कि ईडी के डर से कई अधिकारी छुट्टी ले लिए है और शराब दुकान के सुपरवाइजर और सेल्समेन भी मोबाईल बंद कर कही छुप गये है।
रायपुर विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद से ईडी की टीम अवैध कोल परिवहन और मनी लांड्रिंग के मामले में केंद्रीय जेल में पूछताछ कर रही है बुधवार को भी सूर्यकांत तिवारी से टीम ने पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है उस से पहले आईएस समीर विश्नोई का भी बयान दर्ज किया है। गुरुवार को खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग और कारोबारी सुनील अग्रवाल का बयान किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
