टमाटर की बढ़ती महंगाई देख विधायक शैलेष पांडेय पहुंचे बृहस्पति बाजार…
व्यापारियों से चर्चा कर पूछा थोक और चिल्हर का रेट…
बिलासपुर, जुलाई, 02/2023
टमाटर के लगातार बढ़ते दामों को देख नगर विधायक शैलेष पांडेय रविवार की शाम व्यस्ततम सब्जी मार्केट बृहस्पति बाजार पहुंचे जहां उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर टमाटर के मूल्य बढ़ने का कारण पूछा। रविवार को शहर के प्रमुख सब्जी बाजार में टमाटर प्रति किलोग्राम 120 रुपये में बिका।
सब्जी उत्पादक किसान इस सीजन में सब्जी के बजाय धान या फिर अन्य खेती में व्यस्त हो जाते हैं। इसके चलते थोक सब्जी मंडी के साथ ही स्थानीय सब्जी बाजार के व्यापारियों की बाहरी आवक पर निर्भरता बढ़ जाती है। वर्तमान में टमाटर की आपूर्ति अन्य राज्य और आसपास के सब्जी उत्पादक किसान कर रहे हैं।

रविवार को शहर के प्रमुख सब्जी बाजार में प्रति किलोग्राम 120 रुपये में बिका। कीमत में भारी बढ़ोतरी के कारण लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी करते रहे। शहरवासी जो घर से निकलते वक्त बजट के अनुसार एक किलोग्राम टमाटर खरीदने का मन बनाकर आए थे दाम सुनने के बाद आधा किलोग्राम की खरीदी की। टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि देखी जा रही है।
स्थानीय आवक ना होने के कारण टमाटर के अलावा हरी सब्जियों की आवक भी अन्य प्रांतों से हो रही है। मांग बढ़ने के कारण हरी सब्जियों की कीमत में भी तेजी आ गई है। व्यापारियों से चर्चा के दौरान पार्षद भरत कश्यप, खुशाल वाधवानी, रेलवे परिक्षेत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती थावरानी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
