चुनावी शंखनाद… राहुल गांधी और खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़… कांग्रेस की पहली सूची इस दिन होगी जारी..
रायपुर/बिलासपुर, 19/2023
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी भी विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा की भी तैयारी जोर शोर से शुरु कर दी है। रायपुर राजीव भवन में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी व लोकसभा के पर्यवेक्षकों की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 6 सितंबर को जारी कर दी जाएगी और इससे पहले 2 सितंबर को राहुल गांधी पश्चात 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े छत्तीसगढ़ आएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ और चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षकों के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल थे।

30 अगस्त तक आवेदन… 6 अगस्त को पहली सूची…
टिकट के दावेदार 30 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी में नाम भेज सकते है। 31 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी में नामों का पैनल पीसीसी को देगी। 3 सितंबर को प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी, उसमें पहले सूची जारी करने के लिए नामों पर चर्चा की जाएगी। 4 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होगी, यहां से रिकमेंडेशन सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेजी जाएगी और 6 तारीख को पहली सूची जारी की जाएगी।
इससे पहले बीजेपी ने 2018 में विधानसभा चुनाव में हारी हुई 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश में जीत दर्ज करने अपनी पूरी ताकत से जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
