राज्य शासन के तबादला आदेश पर भारी एक रसूखदार आरआई (R.I)… 6 माह बाद भी रिलीव नही… जमे है अंगद के पाव की तरह… कांग्रेसी नेता के भाई होने का मिल रहा है लाभ ?….
बिलासपुर, अगस्त, 31/2023
बिलासपुर जिले में एक आरआई शासन के तबादला आदेश पर भारी पड़ रहे है इन साहब का तबादला 6 महीने पहले जिले के बाहर हो चुका है लेकिन फिर भी आरआई साहब अंगद के पांव की तरह जमे हुए है उनसे बिलासपुर जिले का मोह नही छूट रहा पहले बिलासपुर में अब तखतपुर में मलाई खा रहे है। इन साहब के कारगुजारी से एसडीएम, तहसील कार्यालय आने वाले जनता और वकील परेशान है उनका आरोप है कि साहब काम के लिए बार बार कार्यालय के चक्कर लगवाते है। अब ऐसे में जनता के बीच सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवम आपदा प्रबंधन विभाग ने 09 फरवरी 2023 को प्रदेश के राजस्व निरीक्षकों का तबादला सूची जारी किया था। जिसमे जिला बिलासपुर भू अभिलेख शाखा के एक आरआई जो बिलासपुर में पदस्थ थे वर्तमान में तखतपुर में आरआई के पद पर पदस्थ है, उनका स्थानांतरण जिला बिलासपुर से जिला मनेंद्रगढ़, चिरमिरी , भरतपुर कर दिया गया। स्थानांतरण आदेश के मुताबिक जिनका स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है उन्हे आदेश दिनांक से 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पर स्थानांतरण आदेश जारी होने के 6 माह बाद भी आरआई साहब तखतपुर तहसील कार्यालय में मलाई खा रहे है। राजस्व सबंधित किसी कार्य को कराने में इस तहसील कार्यालय में आम लोगों को तो छोड़िए वकीलों तक के पसीने छूट रहे है। बताया जा रहा है की साहब के बड़े भाई कांग्रेस के एक बड़े नेता है। इसलिए आरआई साहब को यहां से हटाने की कोई हिम्मत नही जुटा सकता।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
