बिलासपुर, सितंबर, 13/2026
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता…
कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक और 19 वर्षीय युवक को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में करीब 1 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पहले मामले में इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन से चोरी हुए दो मॉनिटर, माउस और एक्सटेंशन बॉक्स सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
वहीं, दूसरे मामले में जोरापारा चौबे कॉलोनी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई करीब 70 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 BW 9754 बरामद की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इमलीभाठा निवासी कान्हा पटेल (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुमित ठाकुर से स्कूटी प्राप्त करने और उसे छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने सशक्त एप के माध्यम से वाहन की पहचान सुनिश्चित कर उसे जब्त किया।
दोनों मामलों में कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में की गई। एक्टिवा चोरी मामले के सह-आरोपी की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
