बिलासपुर, अक्टूबर, 09/2026
दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर। दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 स्थायी वारंटियों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना तोरवा क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और संभावित उपद्रव की आशंका को रोकना था। इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पतासाजी कर वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में मजीद खान, कृष्ण कुमार यादव, निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे, अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी, विष्णु ध्रुव, सीबू सोनकर, अभिषेक सोनकर, सोनू उर्फ नाजीर खान, राहुल सोनकर, कुमोदनी दुबे और आशिनी ध्रुव शामिल हैं। इनमें मजीद खान और कृष्ण कुमार यादव के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था, जबकि अन्य वारंटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई।
तोरवा पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
