
विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ,,
जिले के 6 गांवों को निस्तार हेतु 43 हेक्टयर का वन अधिकार पत्र की भी सौगात ,,
बिलासपुर // विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के 6 ग्राम पंचायतों को निस्तार, चारागाह, गौठान एवं जलाशय के लिए 43 हेक्टयर के वन अधिकार पत्र की सौगात मिली है। वहीं प्रयास आवासीय विधालय एवं आदिवासी छात्रावास के 6 मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होनें इस मौके पर आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से अदिवासियों के जीवन में सकरात्मक बदलाव आ रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के जायसवाल ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 374.993 हेक्टयेर के 296 वन अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे। आज प्रतीकात्मक रूप से 6 गांवों में निस्तार, चारागाह, गोठान एवं जलाशय के लिए 43 हेक्टयेर का वन अधिकार पत्र दिए जा रहे है। इनमें उमरमरा जोगीपुर को चारागाह के लिए 9 हेक्टेयर, बेड़ापाट लिटियो को चारागाह हेतु 6 हेक्टेयर, आमामुड़ा को 10 हेक्टयेर का जलाशय, मत्स्यपालन हेतु सोनपुरी को निस्तार, गोठान हेतु 6 हेक्टेयर, मझवानी को निस्तार, चारागाह हेतु 8 हेक्टयेर एवं सल्का को निस्तार चारागाह हेतु 4 हेक्टेयर का वन अधिकार पत्र वितरित किया गया।
मुकेश बनेगा कृषि वैज्ञानिक , अन्य मेधावी छात्रों में डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाह …

प्रयास आवासीय विधालय के मेधावी छात्र मुकेश बैगा ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए वह कृषि के क्षेत्र में पी.एच.डी. करना चाहता है। वह संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर के हाथों मिले सम्मान से काफी खुश और उत्साहित था। इसी तरह लक्ष्यदीप सिंह टेकाम, प्रवीण चैरे, राहुल पुजारी, कु. रीना परिक्रमा एवं कु. तृप्ति राज को सम्मानित किया गया। ये मेधावी छात्र डॉक्टर , इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते है। इसी के आधार पर वे शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए भरपूर मेहनत कर रहे है। मंथन सभाकक्ष विडियों कांफ्रेसिंग में अपर कलेक्टर बी.एस.उइके, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जायसवाल एवं जिले के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधगण एवं मेधावी आदिवासी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
