बिलासपुर // सरकंडा पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से फरार हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी हो कि 28 अक्टूबर 2021 को सरकंडा हुंडई चौक के पास कपिल नगर निवासी हर्षित राय पर कुछ लड़कों ने घातक हथियारों के साथ प्राणघातक हमला कर दिया था, पीड़ित की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया था और इस मामले में पूर्व में ही मुख्य आरोपी प्रकाश निषाद, विप्लव तिवारी सहित 7 आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका हैं जबकि एक आरोपी शुभम मिश्रा डेढ साल से फरार चल रहा था लेकिन अब वो भी सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्तारी के प्रयास में सरकंडा टीआई जे.पी. गुप्ता एवं जांच अधिकारी बी.आर.सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
