बिलासपुर, मई, 20/2025
अवैध खनिज के विरुद्ध लगातार जारी है कार्रवाई… 2 ट्रेलर 2 हाइवा, 01 जेसीबी मशीन सहित 02 ट्रैक्टर जप्त….
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खपरी, कोहरौदा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । जहाँ खपरी अंतर्गत शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को थाना बिल्हा को सुरक्षार्थ किया गया। खम्हरिया पेंडरी क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान पेंडरी स्थित शासकीय तालाब से खनिज मिट्टी का बिना अनुमति या प्रस्ताव के उतखनन करते पाये गए 02 हाइवा एंव 01 जेसीबी वाहन को सील बंद किया गया।

गतौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज कोयला का अवैध रूप से भण्डारण पाया गया । जहाँ मौका स्थल पर भण्डारित कोयला,01 लोडर मशीन एंव 02 ट्रेलर वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की गयी जिसमे से 01 ट्रेलर को थाना रतनपुर को सुरक्षार्थ किया गया। अवैध भण्डारकर्ता को खनिज नियमों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
