बिलासपुर, मई, 20/2025
नजूल भूमि पर निगम की बिना अनुमति 2 मंजिला भवन का अवैध निर्माण… निगम के नोटिस के बाद भी रसूखदार ने तान दी दुकान… निगम रोकने में नाकाम…
शहर में लंबे समय से अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम की अनुमति के बिना नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए जगह-जगह व्यावसायिक इमारतें खड़ी की जा रही हैं। ताजा मामला प्रताप चौक बाजपेई ग्राउंड तिलक नगर के सामने शासकीय स्कूल से लगी नजूल भूमि का है, जहाँ एक रसूखदार व्यापारी ने बिना अनुमति के दो मंजिला दुकान का निर्माण करा लिया है। दुकान संचालक को निगम ने नोटिस जारी करते हुए निर्माण नहीं करने की चेतावनी भी दी थी लेकिन रसूख के चलते संचालक ने बिना किसी अनुमति के अवैध दुकान तान दी।

हैरानी की बात यह है कि नगर निगम को इस अवैध निर्माण की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई महज नोटिस तक ही सीमित रही। शिकायत मिलने पर भले ही एक बार काम रुकवाया गया हो, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया और अब दुकान में फिनिशिंग का काम जारी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम की यह निष्क्रियता संदेह पैदा करती है। जहां एक ओर पिछले दिनों मंदिर चौक और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बिना अनुमति बने निर्माण पर बुलडोजर चलाकर सख्ती दिखाई गई थी, वहीं इस मामले में केवल नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर दी गई है। अवैध निर्माणकर्ता व्यापारी ने नजूल भूमि पर नियम कानून को दरकिनार करते हुए खुलेआम दो मंजिला इमारत खड़ी कर दी, और नगर निगम इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई।

नगर निगम की इस असमान कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या प्रशासन रसूखदारों के आगे बेबस है ? या फिर नियम केवल आम लोगों के लिए ही हैं ? जनता अब इस मामले में ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रही है, ताकि भविष्य में कोई भी कानून को यूं ताक पर रखने की हिम्मत न कर सके। वहीं भवन अधिकारी ने भी इस निर्माण को पूरी तरह अवैध बताया है और जल्द ही इस पर कार्यवाही करने की बात कही है ।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
