बिलासपुर, मई, 19/2025
बोदरी में स्टेट आबकारी टीम की कार्रवाई के बाद नींद से जागी बिलासपुर आबकारी विभाग ने दिखाई मुस्तैदी… कलेक्टर के निर्देश पर कच्ची महुआ शराब पकड़ थपथपाई अपनी पीठ…
बिलासपुर के चकरभाठा में रविवार को स्टेट आबकारी की टीम ने कार्रवाई कर बड़े पैमाने में महुआ, लहान तालाब से जप्त किया था इसकी भनक जिला आबकारी और बिल्हा वृत को नहीं लगी और रायपुर से टीम आ कर कार्रवाई कर चली गई। इस कार्रवाई के बाद नींद से जागे बिलासपुर आबकारी विभाग ने अपनी नाक बचाने अचानक इस क्षेत्र में कार्रवाई की लंबे समय से यहां अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा था लेकिन कभी कार्रवाई नहीं की गई लेकिन स्टेट आबकारी विभाग के छापेमारी के बाद अचानक ही जिले की टीम हरकत में आ गई और दूसरे ही दिन अपनी नाक बचाने कार्रवाई कर दी कर दी और 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 250 लीटर कच्ची शराब और 1790 किलो महुआ लहान जप्त कर लिया लेकिन सवाल उठता है कि इतने दिनों से बिलासपुर की टीम क्या कर रही थी। आखिर पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई सूत्र बताते है कि सब गोलमाल है सब जानते हुए भी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया। आखिर किसके संरक्षण में ये अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा था। सूत्र बताते हैं कि इसके पीछे राजनैतिक संरक्षण मिला हुआ है जिसके वजह से जिला टीम कभी करवाई नहीं कर सकी या ये समझे कि आपसी सामंजस्य से ये शराब का अवैध कारोबार चल रहा था।
जो भी हो पर आबकारी की स्टेट टीम की छापेमारी के बाद ही सही पर जिले की आबकारी विभाग ने मुस्तैदी तो दिखाई और दिखावे के लिए ही सही पर कार्रवाई कर अवैध जखीरा तो जप्त किया। अब सवाल उठता है कि आगे भी क्या सेंट्रल टीम को बिलासपुर जिले में कार्रवाई करनी पड़ेगी जिसके बाद ही जिले की टीम की नींद खुलेगी और आगे कार्रवाई करेगी।
आपको बता दे कि जिले की आबकारी टीम ने ने चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में आज कार्रवाई की है बताया जा रहा है कि कलेक्टर के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। जिसमें आबकारी विभाग ने कच्ची शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए 250 लीटर कच्ची शराब एवं 1790 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर प्रकरण क़ायम किया गया महुआ लहान को मौक़े पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में 6 अलग अलग मामले दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर
प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, बिल्हा क्षेत्र प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल ,आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र जामडे ,ऎश्वर्या मिंज के संयुक्त नेतृत्व में की गई । कार्यवाही में मुख्य आरक्षक अनिल पांडे ,जयशंकर कमलेश ,कल्याण कहरा,वीरभद्र जायसवाल आरक्षक श्रीकांत राठौर ,प्रभुवन बघेल एवं ड्राईवर संदीप खलखो ,जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे है।

इन पर हुई कार्रवाई…
1. जागेंद्र पिता लवकुमार वर्मा निवासी वार्ड नंबर 9 वर्मा मोहल्ला बोदरी थाना चकरभाटा से 25लीटर महुआ शराब|
2.राजेश पिता झुनाऊ वर्मा निवासी बोदरी वार्ड नंबर 9 वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाटा से 35लीटर महुआ शराब|
3.रवि पिता राजकुमार वर्मा निवासी बोदरी वार्ड नंबर 9 वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाटा से 40लीटर महुआ शराब|
4.संतु पिता दर्शन प्रसाद वर्मा निवासी बोदरी वार्ड नंबर 9 वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाटा से 15लीटर महुआ शराब और 45किलोग्राम महुआ लहान कच्ची शराब बनाने योग्य
5.नउआ तालाब वार्ड नंबर 9 बोदरी वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाटा से 75लीटर महुआ शराब एवं 1525 कि ग्राम महुआ लहान जप्त एवं पास ही स्थित नाले बोदरी वार्ड नंबर 9 वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाटा से 60 लीटर महुआ शराब और 220किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
