शतरंज संघ ने दिवंगत पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर को दी श्रद्धांजलि…
बिलासपुर, अप्रैल, 24/2024
बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर (भाऊ) के निधन पर शतरंज संघ के खिलाड़ियों ने प्रेस क्लब प्रांगण में दो मिनट का मौन धारण कर भाऊ को श्रद्धांजलि अर्पित की। शतरंज खिलाड़ियों ने बताया की पहले वे पहले सिम्स चौक स्थित जय हनुमान पान भंडार के छोटे से पैठे पर शतरंज खेला करते थें, आए दिन पुलिस वाले खिलाड़ियों को परेशान कर शतरंज को जप्त कर लेते थे, जिससे खिलाड़ियों को आए दिन अपमानित होना पड़ता था। शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया की एक दिन शशि कोन्हेर वहां पहुंचे और उन्होंने हम शतरंज खिलाड़ियों की समस्या को जाना और उन्होंने हमें सम्मान के साथ प्रेस क्लब प्रांगण में शतरंज खेलने कहा। वो दिन था और आज का दिन है तब से हम सभी शतरंज के खिलाड़ी आज सम्मान के साथ प्रेस क्लब प्रांगण में शतरंज खेल रहे है। शशि भाऊ का जाना न सिर्फ़ पत्रकार जगत बल्कि बिलासपुर के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

श्रद्धांजलि देने वालो में शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा,बीएन अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, प्रभात दूबे,अजय अरोरा, उमाशंकर गुप्ता,अजय पाटिल,रामायण यादव, दशरथ साहू, सुभाष गायकवाड, पवन सोनी और पंकज गुप्ते उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
