बिलासपुर, दिसंबर, 26/2024
अवैध धान : फिर दो दुकानों से 9 लाख के 281 क्विंटल धान जब्त… ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का जुर्माना…
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज फिर छापेमार कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर कार्रवाई कर 281 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। एक ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना भी ठोंका गया है। बताया गया कि ये धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास में लगे थे। सुराग मिलने पर प्रशासन की त्वरित दबिश से पकड़ लिए गए। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में सद्गुरू ट्रेडर्स के गोदाम से 41 क्विंटल धान का अनधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया ।उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सकने पर उपरोक्त धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्रवाई की गई। तहसील कोटा में मारूति ट्रेडर्स, कोटा की जाँच के दौरान गोदाम में उपलब्ध 240 क्विंटल धान के भण्डारण के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उपरोक्त धान का मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्यवाही करते हुए 53,500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसीप्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/12/2025स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
छत्तीसगढ़08/12/2025ब्रेकिंग: गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, फ्लैट–दुकान सस्ती,, जमीन रजिस्ट्री पर सीधी राहत
बिलासपुर06/12/2025इंडिगो फ्लाइट रद्द,,, यात्रियों की मदद को रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन… हावड़ा–सीएसएमटी के बीच आज से होगा संचालन..
Uncategorized04/12/2025बालको सेक्टर-6 में जी-9 आवासीय प्रोजेक्ट पर रोक: अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल, डीएफओ ने दिया निर्माण बंद करने का आदेश…
