प्रदेश के कई जिलों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड… शराब, स्टील, कंट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों पर छापे…
रायपुर/बिलासपुर, 07/2022
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आयकर विभाग ने दबिश दी है।रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, भिलाई में टीम ने रेड मारी है, शराब, स्टील और कंस्ट्रक्शन से जुड़े एक दर्जन से अधिक कारोबारियों पर आयकर विभाग ने छापा मार कार्यवाही कर रही है। इनसे जुड़े सीए के दफ्तरों में भी टीम ने छापे मारे है।इनकम टैक्स चोरी की आंशका के चलते ये कार्रवाई की जा रही है. अमलीडीह, कचना, कटोरा तालाब समेत बीरगांव इलाके में रेड चल रही है. कारोबार से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की टीम जांच कर रही है। टीम में 50 से अधिक अधिकारी शामिल है।
रायगढ़ के नटवर रतेरिया और खरसिया के मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जा रही है। साथ ही शराब कारोबारी भाटिया के ठिकानों पर भी आयकर विभाग जांच कर रहा है। । वहीं लाविस्टा रामदास अग्रवाल के बेटे सुनील और अनिल की स्टील एंड पावर फैक्ट्री और घर में भी आईटी ने दबिश दी है, आरके गुप्ता के ऐश्वर्या किंगडम स्थित ठिकाने पर रेड जारी है।
इनकम टैक्स के छापों पर मुख्यमंत्री का बयान… मैंने पहले ही कहा था केंद्रीय जांच एजेंसियां कभी भी रेड कर सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में आईटी के छापों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैने पहले ही कहा था कि केन्द्रीय जांच एजेंसियां कभी भी छत्तीसगढ़ में रेड कर सकती हैं,अभी आई.टी आई है पीछे-पीछे ईडी भी आएगी।उन्होंने कहा कि पहले आयकर विभाग की टीम आ गई है अभी आगे देखें कौन-कौन सी टीमें पहुंचेंगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
