जोगी कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता समर्थकों संग छोड़ी पार्टी.. प्रबल प्रताप जूदेव ने कराया भाजपा प्रवेश…
बिलासपुर, नवंबर, 01/23023
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अब जोर पकड़ता जा रहा है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही जोड़ तोड़ भी शुरू हो गया है। अपने पक्ष में मतदान कराने पार्टियां अब अन्य पार्टियों के नेताओ पर डोरे डाल रही है और उन्हें अपने साथ शामिल कर रही है। आज कोटा विधानसभा में जनता कांग्रेस जोगी के स्थानीय नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। कोटा के बीजेपी प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने उन्हें भाजपा का गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश करवाया।
†
कोंचरा क्षेत्र के जनता कांग्रेस जोगी नेता मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए है। मनोज गुप्ता कोंचरा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता है
1 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हिंदू धर्म ध्वज वाहक ,कोटा विधानसभा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।यह कार्यक्रम ग्राम कोनचरा के समरसता भवन के पास जनसभा का आयोजन रख कर आयोजित किया गया। कोटा विधानसभा में मनोज गुप्ता पूर्व जनपद सभापति 2005 से 2015 तक रहे,और पूर्व विधायक प्रतिनिधि जिला,पूर्व जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सविता मनोज गुप्ता पूर्व, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा इनके भाजपा में शामिल होने से कोटा में अब चुनावी समीकरण बदलते हुए नजर आ रहा है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
