जेपी नड्डा ने मस्तूरी प्रत्याशी डॉ.बांधी के पक्ष में मांगा समर्थन… राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- BJP के जीतने पर विकास और कांग्रेस के जीतने पर घोटाले की गारंटी…
बिलासपुर, नवंबर, 06/2023
मस्तूरी के चिल्हाटी रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित मस्तूरी में जनसभा की मस्तूरी में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने का कि जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां लूट होगी, जहां बीजेपी की सरकार होगी वहां पर विकास होगा।
पहले चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम थम जाएगा तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर मस्तूरी पहुंचे जहां जेपी नड्डा ने चिल्हाटी मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले की गारंटी- नड्डा
मस्तुरी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मस्तुरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की। नड्डा ने बीजेपी के जीतने पर विकास की गारंटी और कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले होने की गारंटी दी है।
हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे- जेपी नड्डा
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही छत्तीसगढ़ को सावरेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण किया । कार्यक्रम में नड्डा ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा की गई भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

महादेव एप में 500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ- नड्डा
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को जिताओगे तो मोदी जी के द्वारा विकास की गारंटी है, छग में विकास की गारंटी पक्की है और अगर बघेल को लेकर आए तो लूट की गारंटी भी पक्की है। बघेल सरकार में शराब, चावल ,कोयला ,गौठान ,गोबर का घोटाला हुआ। महादेव एप में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
