बिलासपुर, नवंबर, 01/2025
मस्तूरी गोलीकांड : शूटआउट षड्यंत्र में कांग्रेसी नेता सहित दो गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी सलाखों के पीछे… CCTV से मिली कड़ी, षड्यंत्र बेनकाब…
बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों — देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और निष्कासित कांग्रेसी नेता अकबर खान — को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
एसएसपी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया था। पुलिस ने शहर के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।
पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में हुई यह फायरिंग सुनियोजित साजिश थी। आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह और उनके सहयोगियों पर हमला कराया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 3 देशी पिस्टल, 2 कट्टा, 6 मैगजीन, 5 मोबाइल और 13 खाली खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। मामले में धारा 109, 3(5), 61(2) BNS व 25, 27 Arms Act के तहत अपराध दर्ज है, साथ ही पुलिस ने अब धारा 111 BNS (संगठित अपराध) भी जोड़ी है।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
