निजात अभियान… पान मसाला दूकान से बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर जप्त…
बिलासपुर, फरवरी, 06/ 2023
बिलासपुर जिले के नवपदस्थ एसपी संतोष सिंह ने नशे के रोकथाम और नशीली पदार्थो पर कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए है। जिसके तहत खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। नए कप्तान के पदभार के बाद अवैध शराब, गांजा नशे के खिलाफ लगातार सभी थाने में कार्यवाई हो रही है।

इसी कड़ी में तारबाहर पुलिस ने सोमवार को व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान मसाला दुकान में रेड मारी। रेड कार्यवाई में पुलिस को प्रतिबंधित नशे का सामान जिसे जप्त किया गया। जप्त सामान की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने जानकारी दी है की पान मसाला दूकान संचालक सुनील कृपलानी को पकड़ कर पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
आपको बतादें की पुंलिस को मुखबिर से खबर मिली थी की व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान मसाला की दुकान में हुक्का पॉट और हुक्का फ्लेवर बेचा जा रहा है। सुचना मिलने पर पुलिस टीम ने दूकान में छापा मारा जिसके कार्यवाई के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्का के सामान बरामद किया गया। पूछताछ करने पर सुनील कृपलानी ने बताया कि हुक्का पॉट और फ्लेवर बारों में बेचता है।
छापे में जप्त सामान…
260 tobacco smoking flover,
15 हुक्का सेट,
130 हुक्का पॉट बेस,
40 चिलम,
सिल्वर पेपर, चिमटी, हुक्का पाइप,
अनुमानित कीमती 2,00,000 रुपए
Author Profile
Latest entries
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
