बिलासपुर, जनवरी 11/2025
सरकंडा क्षेत्र मे चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओ से दहशत… महिला पर चाकू से जानलेवा हमला तो तीन युवक भी हुए चाकूबाजी के शिकार… रपटा में राहगीर पर चला बेल्ट…
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र मे आरोपियों के हौसले बुलन्द है क्षेत्र मे लगातार चाकूबाजी की घटना मे अंकुश लगाने मे पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जिसके कारण लगता है की बदमाशों मे पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो गया।
ताजा मामला सरकंडा के नूतन चौक कालिबाड़ी के पास का है जहा एक तलाक़शुदा महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ एक के बाद एक कइ वार किया जिसके बाद इलाके मे हड़कंप मच गया। आरोपी युवक का नाम सनद कश्यप है जो की सरकंडा क्षेत्र का रहने वाला है । मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला नीलू कश्यप जो की पति से अलग होने के बाद अपने 9 साल के बच्चे का जीवन यापन के लिए घरों मे खाना बनाने का काम किया करती थी.. आरोपी अक्सर अकेली महिला से छेड़छाड़ किया करता था इसकी शिकायत भी महिला ने सरकंडा पुलिस से की थी। वही पुलिस इस मामले को लिव इन रिलेशन का बता कर जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो आरोपी ने महिला पर चाकू से 6 वार किये है। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन समय से पुलिस के नही पहुँचने के कारण आसपास के लोगो ने गंभीर महिला को आटो से अस्पताल भेजा गया जहाँ अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इससे पहले भी कल एक चाकूबाजी की घटना सामने आ चुकी है नाबालिग भतीजी को गाली से मना किया तो बदमाश युवक ने तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की टीम इलाज करने में जुटी है। दूसरी ओर घटना के संबंध में सरकंडा पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह निवासी विकास यादव पिता राजकुमार यादव (26) बैलून डेकोरेशन का काम करते हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे विकास अपने दोस्त ओमप्रकाश ध्रुव, पवन यादव के साथ अशोक नगर के डीएलएस कॉलेज के पास खड़ा था। इसी दौरान एक बदमाश युवक विकास की भतीजी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विकास ने गाली देने से मना किया। गुस्से में आकर बदमाश युवक ने चाकू से विकास पर जालनेवा हमला किया। वहां खड़े ओमप्रकाश व पवन यादव ने भी बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके उपर भी चाकू से वार किया। हमले से तीनों युवक गंभीर रुप से घायल है। आसपास के लोगों ने घायलों को सिम्स अस्प्ताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है।
वही रपटा पार सरकारी शराब दुकान के पास चौक के एक वीडियो सामने आया है । जहाँ एक युवक बेल्ट से राहगीर की बेल्ट से सरेराह बेरहमी से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। लगातार हो रही ऐसी खूनी वारदात से इलाके मे भय का माहौल है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है ..!

Author Profile
Latest entries
हाईकोर्ट29/05/2026कॉलेज की मनमानी,, हाईकोर्ट की दखल से छात्र को मिली राहत,, अब दे सकेगा एग्जाम,, पोर्टल बंद कर परीक्षा से वंचित करने का आरोप…
बिलासपुर29/05/2026फेमस होने की चाह,, रील का पागलपन,, हाईवे पर बर्थडे स्टंट,, आतिशबाजी और जानलेवा करतब,, युवा कर रहे कानून से खिलवाड़…
अपराध28/05/2026हाईवे पर डीजल चोर गिरोह का आतंक,, रात में ट्रकों को बनाते थे निशाना,, 3 युवक गिरफ्तार,, कई जिलों में फैला था नेटवर्क…
बिलासपुर28/05/2026सार्वजनिक जमीन पर कब्जे का आरोप,, St. Xavier’s High School के खिलाफ NSUI ने खोला मोर्चा,, अतिक्रमण को लेकर NSUI का निगम प्रशासन से शिकायत…
