पुलिस ग्राउंड में व्यापारी संगठन करेगा रावण दहन… रावण सहित नशा और ऑनलाइन मार्केटिंग के खिलाफ जलेगा पुतला…
बिलासपुर, अक्टूबर, 19/2023
बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में इस बार व्यापारियों द्वारा दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। समस्त व्यापारी दशहरा उत्सव समिति बिलासपुर के द्वारा दशहरा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा आचार संहिता लागू होने के कारण नगर निगम इस आयोजन को नहीं कर रही है, जिसके कारण शहर के तमाम व्यापारियों ने एकजुट होकर दशहरा उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए व्यापारियों ने एक समिति का भी गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष देवीदास वाधवानी को बनाया गया है। वही कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल, विनोद मेघानी और प्रकाश ग्वालानी को बनाया गया है। मुख्य सलाहकार के रूप में सुनील सोनथालिया,जितेंद्र गांधी,कमल विधानी, पवन वाधवानी,उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,राजू सलूजा, अनिल सलूजा, दीपक गोयल। महासचिव प्रकाश सोनथलिया। सचिव गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मित्तल।सह कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल सह सचिव सत्येंद्र खूंटे,नटवरअग्रवाल,दीपक गोयल मुकेश अग्रवाल,विपिन जाजोदिया,चंदन कनोडिया को जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचे व्यापारी संघ के संजय मित्तल ने बताया कि इस बार उनके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेश पांडेय मौजूद रहेंगे। उनके साथ तमाम व्यापारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।श्री मित्तल ने बताया कि पुलिस ग्राउंड में इस बार तीन पुतले दहन किये जाएंगे जिसमें एक रावण का होगा दूसरा निजात अभियान का होगा जिसमें नशे से बर्बाद होने का संदेश दिया जाएगा। इसी तरह तीसरा पुतला ऑनलाइन मार्केटिंग का होगा विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑनलाइन के जरिए ग्राहकों को दी जा रही सेवाओं की वजह से व्यापार का उत्साह कमजोर पड़ गया है। इस कारण व्यापारी ऑनलाइन मार्केटिंग का विरोध करते हुए एक पुतला ऑनलाइन मार्केटिंग का भी जलाने का निर्णय लिया है। रावण 60 फीट का होगा जिसे मुख्य अतिथि द्वारा जलाया जाएगा। पहले की तरह आतिशबाजी और विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किए जाएंगे।व्यापारियों ने आमजन से अपील की है कि पहले की तरह इस बार भी पुलिस ग्राउंड में होने वाले 24 अक्टूबर के दशहरा उत्सव में शामिल होकर व्यापारी संघ के इस प्रयास को सफल बनाएं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
छत्तीसगढ़18/06/202699 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
