कुएं से मिला 6 महीने पुराना नरमुंड व धड़, कंकाल देख भागे कर्मचारी ,,
हत्या कर अधजली लाश फेंकने की आशंका ,,
पुराने पार्क व स्थलों की सफाई अभियान चला रहा है नगर निगम ,,

दुर्ग // दुर्ग स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने पुराने कुएं से शुक्रवार को नरकंकाल बरामद हुआ है। अभी तक नरमुंड व शरीर का ऊपरी हिस्सा मिला है। नरकंकाल को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को अधजली स्थिति में फेंका गया है। पुलिस के अनुसार, नरमुंड व कंकाल करीब 6 माह पुराना है। फिलहाल उसे फारेंसिक लैब को भेजा जा रहा है।
नगर निगम दुर्ग और भिलाई ने इन दिनों पुराने पार्क और स्थलों की सफाई को लेकर अभियान चला रखा है। दुर्ग कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने कुएं में काफी गंदगी भरी देख शुक्रवार सुबह सफाई करने के लिए टीम पहुंची थी। कर्मचारियों ने कचरा बाहर निकाला तो उसके साथ एक नरमुंड भी बाहर आ गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी डरकर वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 100 साल पुराना है। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। नीचे तक गंदगी न जाए और पानी भी मिले, इसे देखते हुए कुएं के अंदर के जाली भी लगवाई गई है। इसी जाली पर ही कचरे के साथ कंकाल बरामद हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मजदूरों को बुलाकर कुएं की सफाई शुरू कराई। इसके थोड़ी देर बाद शरीर के ऊपरी हिस्से का भी कंकाल मिला। यह एक बोरे में लिपटा हुआ था। कुएं से एक टीशर्ट में हड्डियां लिपटी हुई मिली हैं। जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी 12-13 साल के बच्चे का कंकाल हो सकता है। जिसको मारने के बाद शव के टुकड़े भी किए गए हैं।
करीब 100 साल पुराना है कुआं …
बताया जा रहा है कि कुआं करीब 100 साल पुराना है। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। नीचे तक गंदगी न जाए और पानी भी मिले, इसे देखते हुए कुएं के अंदर के जाली भी लगवाई गई है। इसी जाली पर ही कचरे के साथ कंकाल बरामद हुआ है। आजादी के बाद से ही कुएं का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। अस्पताल बनने के बाद पेयजल लाइन की व्यवस्था कर दी गई।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
बिलासपुर06/05/2026बोदरी को मिली नई सौगात : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बिलासपुर05/05/2026बिलासपुर में ‘नकली एवरेस्ट मसाला’ का भंडाफोड़! लाखों का माल जब्त, बड़े नेटवर्क की आशंका… जांच जारी
राजनीति05/05/2026बंगाल की जीत पर बिलासपुर में जश्न: भाजपाइयों ने मनाई खुशी, आतिशबाजी और ‘झालमुरी’ के साथ उत्सव…
