दो गर्भवती महिलाओं के साथ कोरोना टेस्ट के नाम पर दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार …
राजिम // गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में कोविड टेस्ट के नाम पर 2 गर्भवती महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी शत्रुघ्न सेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजिम थाना क्षेत्र के सुरसा बांधा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। जिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है।उसी परिवार का एक व्यक्ति कोई टेस्ट में पॉजिटिव आया था। इस परिवार के अन्य सदस्यों का टेस्ट करने के लिए पहुंचा स्वास्थ्य कर्मी शत्रुघ्न सेन दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती महिलाओं के पास जाकर उन्हें एक कमरे में ले जाकर तुम्हारा टेस्ट करना पड़ेगा कहने लगा। और इसके बाद आरोपी ने दोनों ही महिलाओं से बारी-बारी से कोविड टेस्ट के नाम पर छेड़खानी और दुष्कर्म किया। बाद में महिलाओं ने अपने पति को इनकी जानकारी दी।तब कहीं जाकर मामला उजागर हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized30/06/2025कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानों में दी दबिश… गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर थमाया नोटिस…
अपराध30/06/2025गैरेज मालिक पर कर्मचारी ने किया जानलेवा हमला… पुलिस मामला दर्ज कर युवक की कर रही तलाश…
प्रशासन29/06/2025अवैध रूप से भण्डारित लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली रेत जब्त…
अपराध27/06/2025पूर्व विधायक को फिरौती के लिए धमकी देने वाला बच्चू झा प्रयागराज से गिरफ्तार…