मुंबई। आर्थिक अपराध शाखा ने एचडीआईएल के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन राकेश कुमार वाधवान और वाइस चेयरमैन सारंग कुमार वाधवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पीएमसी बैंक घोटाले मामले में यह पहली गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले 26 सितंबर को मुंबई पुलिस ने दो शिकायतें मिलने के बाद कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सारंग वधावन को पेश होने के लिए कहा था। बता दें कि, पीएमसी बैंक ने अपनी कुल पूंजी का 73% अकेले इस रियल एस्टेट कंपनी को दे दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई के साथ ही दोनों की 3500 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है। राकेश कुमार वाधवा कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, जबकि सारंग प्रबंधकीय निदेशक हैं। सरकार ने इससे पहले इन दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, ताकि ये दोनों भारत से भाग ना सकें। पीएमसी बैंक को कर्ज में डुबाने वाले 44 बड़े अकाउंटों में 10 खाते इसी कंपनी और वाधवान से जुड़े हुए हैं। उन 10 खातों में से एक सारंग वाधवान और दूसरा राकेश वाधवान का निजी खाता है।
मुंबई पुलिस के पास दर्ज FIR के मुताबिक, बैंक के लगभग आधे संदिग्ध कर्ज राकेश और सारंग वाधवन के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं को इसका डर है कि कहीं इस रकम की लॉन्ड्रिंग करके कई चरणों में प्रमोटर पिता-पुत्र के विदेशी खातों में ट्रांसफर तो नहीं की गई है? PMC मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, ‘थॉमस (फार्मर एमडी जॉय थॉमस) सहित कई बैंकिंग एग्जिक्यूटिव्स की पूरी जानकारी में ऐसा किया था। इस तरह बैंक ने डिफॉल्टिंग बॉरोअर्स के असल लोन अकाउंट को छुपाया था, जो डिपॉजिटर्स के हितों के लिए नुकसानदेह था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
