छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त IFS अधिकारी की कोरोना से मौत, एम्स प्रबंधन ने की पुष्टि ,,
रायपुर // कोरोना बीमारी की वजह आम लोगों से लेकर अधिकारी और नेताओं तक ने जान गंवाई है. इसी बीच कोरोना से जुड़ी छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की कोरोना वायरस से मौत हो गई है । कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद केसी यादव को दो दिन पहले रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात करीब साढ़े 11 बजे उनका निधन हो गया.
एम्स प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आईएफएस केसी यादव को अनियंत्रित डायबिटीक की शिकायत के बाद दो दिन पहले ही एम्स में भर्ती कराया गया था. वो कोरोना सस्पेक्ट थे, जांच के लिए सैम्पल भेजा गया था, जब रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव निकले. अनियंत्रित डायबिटीज और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई. यही कारण है कि मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. केसी यादव की अंतिम संस्कार बुधवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
