रेलवे अस्पताल में कोविड-19 की ड्यूटी कर रहे नर्सिंग स्टाफ के वेतन से अवैध कटौती से पीड़ित कर्मचारी महापौर से मिले…
महापौर ने पीड़ित 70 नर्सिंग स्टाफ की समस्या को लेकर कलेक्टर से की बात… कलेक्टर ने यह कहकर भरोसा दिलाया कि कार्रवाई की जाएगी…
महापौर ने की, डीआरएम से भी बात… रेलवे ने कोविड ड्यूटी कर रहें स्टॉफ से पहले मुफ्त आवास, भोजन और आने-जाने की बात कही…
और अब एकाएक रेस्ट हाउस के कमरे का किराया और भोजन का पैसा उनके वेतन से काटने की नोटिस दी गई…
पीड़ित नर्सिंग स्टाफ सभी उच्चाधिकारियों के दरवाजे तक गया, लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनी… 1 साल तक मेहमान बना कर विश्राम गृह में रखा और अब भोजन पानी बंद कर रेस्ट हाउस से हकाल पट्टी की नोटिस दी जा रही…

बिलासपुर // रेलवे कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी करने वाले नर्स और स्टॉफ को संक्रमण कम होने के बाद अब मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। यहां तक की अब इनको जो रहने और खाने की जगह मिली थी उससे भी बेदखल कर दिया गया ऐसे में अपनी समस्या लेकर रेलवे के नर्स सहित 75 कोविड हॉस्पिटल के स्टॉफ महापौर रामशरण यादव के पास अपनी समस्या को लेकन निदान के लिए पहुंचे। जहां महापौर रामशरण यादव को नर्सों ने बताया कि विगत एक वर्ष से हम रेलवे के कोविड अस्पताल में ड्युटी कर रहें है। हमे रहने के लिए विश्रामगृह जगह दी गई साथ ही भोजन और आवगमन के लिए वाहन की सुविधा भी दी गई। लेकिन अब बिना किसी सूचना के हमे विश्रामगृह खाली करने और अप्रैल माह में वेतन से लगभग 6000 से 12000 रूपए तक की आकस्मिक कटौती अनुचित ढ़ग से की गई है। ऐसे में महापौर ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर से बात कर उन्हें बताया कि रेलवे हॉस्पिटल के स्टॉफ परेशान है। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेलवे डीआरएम से भी महापौर रामशरण यादव ने चर्चा की और अस्पताल के नर्सों की समस्या दूर करने के लिए बात की है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने भी समस्या का निवारण कराने की आश्वासन दिया।
(साभार हमर-देस+हमर-प्रदेस)
Author Profile
Latest entries
अपराध22/04/2026आधी रात छापा: शहर में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री पर आबकारी का बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
