• Wed. Oct 28th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कोटा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन… कोटा क्षेत्र के गांवों में पहुंच किया सघन जनसंपर्क …

कोटा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन… कोटा क्षेत्र के गांवों में पहुंच किया सघन जनसंपर्क …

बिलासपुर,नवंबर, 07/ 2023

कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव लगातार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मतदाताओं तक पहुंचकर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं एवं 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं। आज अटल श्रीवास्तव कोटा ब्लाॅक के ग्राम चंगोरी, गोबरीपाट, पटैता, कोरीपारा, नेवसा, करका, नकटाबांधा, जोगीपुर, केवरापारा, मोहतरा, धनरास, नवापथरा, लमकेना, धूमा, डिंडोल, करपिया, नागचुवा, शांतिपुर, करगीकला, लिटिया, बेड़ापार के दौरे पर रहें।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा के मतदाताओं ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है, इस बार पुनः 2023 में आप सब कांग्रेस का विधायक बनायेंगे, इसका मुझे भरोसा हैं। कांग्रेस का विधायक बनते ही कोटा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने की मेरी और कांग्रेस की जवाबदारी है। कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जायेगा, कोटा को नगर पालिका का दर्जा दिलायेंगे, आत्मानंद स्कूल की संख्या बढ़ाई जायेगी, 2023 में सरकार बनते ही 500 रु. प्रति गैस सिलेंडर पर छूट मिलना प्रारंभ हो जायेगा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 लाख रु. तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी, युवाओं को उद्योग, व्यापार हेतु 50 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन दिया जायेगा, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगा, दुर्घटना होने पर सरकार मुफ्त इलाज करवाएगी, 17.5 लाख लोगों को आवास बनाकर दिया जावेगा, कोटा ब्लाॅक में रीपा के माध्यम से रोजगार प्रदान किया जावेगा, रीपा की संख्या बढ़ाई जावेगी।

अटल श्रीवास्तव ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को आश्वास्त किया, केन्द्र की भाजपा सरकार ने करगीरोड स्टेशन पर सभी ट्रेनों का स्टाॅपेज बंद कर दिया है जिससे कोटा क्षेत्र की जनता रेल की सुविधाओं से वंचित हो गयी है। करगीरोड स्टेशन में ट्रेनों की स्टाॅपेज पुनः चालू हो, इसका पूरा प्रयास करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान साथ में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, कुलवंत सिंह सदस्य मंडी बोर्ड, संतोष मिश्रा (छोटे भैया), आक्रोश त्रिवेदी, अंकुर वैष्णव, दिलीप श्रीवास, अहमद खान, फूलचंद्र अग्रहरि, श्रीमती माया मिश्रा, सोनू मानिकपुरी, संतोष गुप्ता, सुशांत अग्रहरि, कान्हा गुप्ता, जयराज दीक्षित, संजू चैहान, अफजल खान, देवेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र कौशिक, बबलू अहिरवार, जब्बार खान, हनी तिवारी, शैलेष गुप्ता, समीर अहमद, महेश दुबे, धर्मेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक कांग्रेेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed